हरदोई: पिहानी पुलिस ने 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया,दो बाइक पर थे 5 लोग,पुलिस पर किया फायर,2 को पुलिस ने दबोचा 3 फरार
Hardoi, Hardoi | Aug 1, 2024 पिहानी पुलिस ने 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। दो बाइक पर थे 5 लोग सवार थे। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो उन्होंने पुलिस पर फायर किया। जिसके बाद 2 को पुलिस ने दबोचा है वहीं 3 फरार हो गए हैं। पकड़े गए का नाम पूछने पर रतनेश उर्फ राजू निवासी ग्राम गजवा खेड़ा थाना पिहानी व नसीम निवासी ग्राम पिण्डरवा कला थाना पिहानी ज्ञात हुआ।