मिर्ज़ापुर: विंध्याचल थाना क्षेत्र के अकोडी गांव के पास बाइक पर सवार दो युवकों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, एक की मौत और दूसरा घायल
बताते चले कि जिगना थाना क्षेत्र के हरगढ़ गांव निवासी 25 वर्षीय रितेश निषाद क्षेत्र के मिश्रपुर गांव निवासी 23 वर्षीय शिवा के साथ। शनिवार की रात 10:00 बजे बारात में शामिल होने जा रहा था। विंध्याचल के अकोडी गांव के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी इस हादसे में रितेश की मौके पर ही मौत हो गई। घायल शिवा को स्थानीय अस्पताल ले गए। जहां से रेफर कर दिया गया