करकेली: करकेली के नदी टोला में बिजली के खंभे से टकराया हाइवा, बड़ी दुर्घटना टली, विद्युत सप्लाई बाधित
करकेली के नदी टोला मे एक हाइवा बिजली के खंभे से टकरा गया जिससे बिजली का खम्भा टूट गया।गनीमत रही कि बिजली की तार वायरिंग होने के कारण करेंट नही फैल सकता जिससे बड़ी दुर्घटना टल गई।वहीं इस दुर्घटना के कारण काफी समय तक विद्युत सप्लाई बाधित रही।