सीतापुर: रिछाही के पास सड़क पर तेज रफ्तार स्कूटी ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो लोग हुए घायल
जनपद के महोली थाना क्षेत्र के सीतापुर महोली मार्ग पर तेज रफ्तार स्कूटी ने सड़क पर रिछाही इलाके में एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। दोनों घायलों का उपचार के लिए एंबुलेंस के द्वारा सीतापुर जिला अस्पताल में लाकर भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर के द्वारा दोनों घायलों का उपचार किया जा रहा है।