बिहार के दानापुर–पीडीडीयू रेलखंड पर आरा स्टेशन के पूरब साइड डाउन लाइन पर गुरुवार की शाम ट्रेन से गिरकर एक छात्र की मौत हो गई।मृतक की पहचान आरा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर गांव, वार्ड नंबर 18 निवासी सुशील राय के 18 वर्षीय पुत्र आकाश कुमार के रूप में हुई है। वह स्नातक का छात्र था। मृत युवक भोजपुरी गायक का भतीजा बताया जा रहा है।