दरभंगा: आज दरभंगा के एकमी चौक पर महागठबंधन के आवाहन पर भाजपा हटाओ-दरभंगा एम्स बनाओ धरना का आयोजन किया गया।
धरना की अध्यक्षता राजद जिला अध्यक्ष उदय यादव, भाकपा(माले)बहादुरपुर प्रखंड सचिव विनोद सिंह, सीपीएम प्रखंड सचिव राम सागर पासवान, सीपीआई प्रखंड सचिव विश्वनाथ मिश्रा ने किया। वही एकमी चौक से लहेरियासराय पोलो मैदान तक एक विशाल मार्च निकाला गया। इस अवसर पर महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने कहा दरभंगा में एम्स के नाम पर प्रधानमंत्री जनता को ठगने का काम कर रहे हैं।