जरमुंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत जरमुंडी से हरिपुर जाने वाली मुख्य मार्ग पर पतसरा गांव के पास गुरुवार 9:00 बजे सड़क दुर्घटना में बाइक चालक घायल हो गया।आसपास के लोगों के द्वारा घायल को उठाकर जरमुंडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया,जहां चिकित्सक द्वारा किया जा रहा इलाज। बताया जाता है कि घायल भोराबाद पंचायत के हैं घटना कैसे घाटी यह पता नहीं चल पाया है।