समीपस्थ ग्राम चौबाराजागीर और घट्टियाभाना में धुलेंडी होली के अवसर पर वर्षों पुरानी परंपरा के तहत मेघनाथ मेला धूमधाम से संपन्न हुआ। ‘गल’ घूमने वाले नाल समाज के पड़ियार का ढोल-ढमाकों के साथ जुलूस निकाला गया। ग्रामीणों ने तिलक लगाकर भेंट-पूजा अर्पित की।