नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या 5 में रामदहिन यादव के पुत्र महेंद्र कुमार के खलिहान में बुधवार शाम लगभग 10 कट्ठा धान के बोझा में आग लग गई। आग की सूचना पाकर कुर्था अग्निशमन विभाग तुरंत पहुंचा और टीम ने समय रहते आग पर काबू पा लिया। आग किसी अज्ञात व्यक्ति की चिंगारी से लगी बताई जा रही है।