मोहनिया: कर्मा पेट्रोल टंकी के पास बाइक के धक्के से एक बुजुर्ग व्यक्ति घायल, अस्पताल लाया गया
Mohania, Kaimur | Jul 21, 2025 कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र के कर्मा पेट्रोल टंकी के पास बाइक ने सड़क पार कर रहे एक बुजुर्ग व्यक्ति को धक्का मार दिया जिससे बुजुर्ग व्यक्ति घायल हो गए। उपचार करने के लिए बाइक सवार घायल व्यक्ति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरा लाया जहां उनका उपचार चल रहा है । घायल व्यक्ति असरवलिया गांव के जगनारायण साह बताये जा रहे हैं।