जनपद एटा के थाना मलावन क्षेत्र में सकीटदृआसपुर मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। जहां दिल्ली से आ रही एक ओला कार गांव बावली के पास अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने के बाद खाई में जा गिरी। वहीं इस हादसे में कुरावली क्षेत्र के तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए।