सांगानेर: जयपुर से रामेश्वरम के लिए दुर्गापुरा रेलवे स्टेशन से तीर्थ यात्रियों की ट्रेन रवाना, मंत्री कुमावत ने दिखाई हरी झंडी
राजस्थान सरकार में देवस्थान विभाग की ओर से बुजुर्ग लोगों को निःशुल्क तीर्थ यात्रा करवाई जा रही है। वहीं निःशुल्क वरिष्ठ नागरिक तीर्थ योजना के अंतर्गत बुजुर्ग लोग दुर्गापुरा रेलवे स्टेशन से जयपुर से रामेश्वरम के लिए रवाना हुए। हजारों लोगों का तीर्थ यात्रा का सपना साकार करने के लिए देवस्थान विभाग के मंत्री जोराराम कुमावत ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।