आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल सोमवार को दिल्ली के बदरपुर विधानसभा क्षेत्र पहुंचे और यहां पर उन्होंने आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी राम सिंह नेताजी के समर्थन में पदयात्रा की और लोगों से आगामी विधानसभा चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी को वोट देने की अपील की।