बरेली: बारादरी थाना क्षेत्र के कांकर टोला में दबंगों ने युवक के पेट में मारा चाकू
बारादरी थाना क्षेत्र के कांकर टोला में दबंगों द्वारा एक युवक के पेट में चाकू मार दिया गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी शिकायत उसने तत्काल थाना पुलिस से की है ।थाना पुलिस ने घायल युवक को मेडीकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। और मामले में कार्यवाही शुरू कर दि है। पुलिस का कहना है की मारपीट करने वालों की तलाश की जा रही है।