झांसी: परगहना में तेज आंधी एवं तूफान से सड़क पर टूटकर गिरा विशालकाय पेड़,सड़क पर लगा लंबा जाम
Jhansi, Jhansi | Mar 29, 2024 तेज आंधी एवं तूफान ने तहसील क्षेत्र के दर्जनों ग्रामों में आम जन मानस के जीवन को अस्त व्यस्त कर दिया है | परगहना में तेज आंधी तूफान से सड़क पर एक विशालकाय पेड़ टूटकर गिर गया था | जिसके कारण दोनों तरफ से आने जाने वाले वाहनों कि लंबी कतार लगने से सड़क पर जाम कि स्थिति बन गई थी | ग्रामीणों ने पहुंच कर पेड़ को हटा कर,आवागमन को फिर से सुचारू कराया गया है |