जयपुर अजमेर नेशनल हाईवे पर भांकरोटा के समीप एक केमिकल से भरे ट्रक में आग लगने से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। अचानक ट्रक से निकली चिंगारी के बाद चालक ने कूद कर जान बचाई,वही केमिकल से भरे ट्रक में आग लगने की सूचना के बाद भांकरोटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने यातायात को रोका और गाड़ियों को डायवर्ट किया।