चानन थाना क्षेत्र अंतर्गत मालिया रोड स्थित डॉक्टर सी के प्रसाद क्लिनिक के समीप एक बाइक सड़क किनारे बिजली के खंभे से टकरा गया. गुरुवार अपराह्न 3 बजे चानन थानाध्यक्ष उज्ज्वल कुमार सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है. मृतक की पहचान मननपुर बाजार निवासी मिथुन कुमार के रूप में हुई. शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया.