हुज़ूर: भोपाल के अवधपुरी में जनरल इंश्योरेंस कंपनी की महिला मैनेजर की संदिग्ध मौत
Huzur, Bhopal | Oct 24, 2024 भोपाल के अवधपुरी इलाके में रहने वाली जनरल इंश्योरेंस कंपनी की महिला मैनेजर की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मैनेजर का अर्ध नग्न शव कमरे में मिला। महिला सात महीने से इसी किराए के कमरे में रह रही थी। 22 अक्टूबर की रात कमरे में गई थी। 23 अक्टूबर की रात तक बाहर नहीं निकली। महिला का शव कमरे से बरामद किया गया।