बिश्रामपुर: झारखंड ग्रामीण बैंक विश्रामपुर का आठवां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया
विश्रामपुर शाखा में बुधवार की शाम तकरीबन छः बजे झारखंड ग्रामीण बैंक का आठवां स्थापना दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। बैंक के कार्यालय में आयोजित समारोह की अध्यक्षता शाखा प्रबंधक उज्वल कुमार व संचालन उप शाखा प्रबंधक साकेत राज ने किया। समारोह में बैंक कर्मचारियों, ग्राहकों,स्थानीय गणमान्य लोगों व कई सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।