बरेली के थाना इज्जतनगर क्षेत्र के परतापुर महलऊ में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाकर लाखों रुपये के जेवरात चोरी कर लिए। पीड़ित जुनैद खान 13 तारीख को घर बंद कर रिश्तेदारी में गए थे। 14 तारीख को लौटने पर ताले व सेफ टूटे मिले। सोने का हार, बुंदे, अंगूठी समेत अन्य सामान चोरी हुआ। पुलिस को तहरीर दी गई है।