राजस्थान के बजाजनगर थाना क्षेत्र के एक घर से बेलहर थाना क्षेत्र के देवनडीह निवासी मंटू कुमार ठाकुर द्वारा लाखों की चोरी की गयी थी।मामले में बुधवार को राजस्थान पुलिस ने बेलहर पुलिस के सहयोग से मंटू के घर पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया एवं ₹52,50,000 रूपये भी बरामद कर लिया। शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे पुलिस गिरफ्तार चोर सहित नगदी को राजस्थान लेकर चली गयी।