भरथना: बकेवर NH19 पर बाइक डिवाइडर से टकराई, लकड़ी व्यापारी युवक की मौके पर हुई दर्दनाक मौत
बकेवर थाना क्षेत्र के कस्बा अंतर्गत एनएच19 पर हीरो एजेंसी के पास शनिवार देर रात करीब 9:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बाबरपुर से घर लौट रहे बाइक सवार लकड़ी व्यापारी युवक की बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में युवक के सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।