बरेली में ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना इज्जतनगर क्षेत्र के मामले में नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के आरोपी आमिर हुसैन को न्यायालय ने दोषी ठहराया। अभियोजन की मजबूत पैरवी और गवाहों के आधार पर आरोपी को आजीवन कारावास व कुल 27 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया गया।