झारखंड लोकल बॉडिज इम्पलाईज फेडरेशन की ओर से मंगलवार को चक्रधरपुर की नगर परिषद कार्यालय के समीप एक दिवसीय धरना दिया गया। इस मौके पर मुख्य रूप से झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के राज्य उपाध्यक्ष सदानंद होता उपस्थित थे। इस मौके पर सदानंद होता ने कहा कि चार सूत्री मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया जा रहा है।