वारिसलीगंज: वारसलीगंज प्रखंड के नवाजगढ़ गांव में जमीन को लेकर मारपीट एक व्यक्ति घायल अस्पताल में भर्ती
वारसलीगंज प्रखंड के नवाजगढ़ गांव में जमीन को लेकर एक व्यक्ति के साथ मारपीट की गई है। मारपीट के दौरान एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गए जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जख्मी व्यक्ति की पहचान शंभू शरण का पुत्र संदीप शरण के रूप में की गई है। गांव के बगल के ही एक व्यक्ति के साथ जमीन को लेकर विवाद हुआ और मारपीट की गई है।