लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के गंगटा जंगल स्थित ज़खराज स्थान मंदिर के समीप सोमवार देर रात एक ओवरलोड हाइवा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। हादसा सामने से आ रही स्कॉर्पियो को बचाने के प्रयास में हुआ। दुर्घटना में चालक और उप चालक को मामूली चोटें आईं।थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने मंगलवार को 10 बजे बताया कि वाहन हटाकर मार्ग को पूरी तरह से सुचारू कर दिया गया।