बरेली: जिले में अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, आधी रात को चला स्पेशल अभियान, 23 वाहन किए गए सीज
बरेली में जिलाधिकारी अविनाश सिंह के आदेश पर अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ आधी रात को विशेष अभियान चलाया गया। एसडीएम, खनन, परिवहन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने भोजीपुरा टोल प्लाजा से इज्जतनगर तक वाहनों की जांच की। बिना वैध परमिट और ओवरलोड पाए गए 22 डंपर व एक बोलेरो सीज की गई।