आरा: लॉरेंस बिश्नोई और पप्पू यादव प्रकरण में पीडब्ल्यूडी मंत्री नीरज सिंह बबलू ने कहा- पप्पू यादव सिर्फ नौटंकी करते हैं
Arrah, Bhojpur | Nov 2, 2024 बिहार सरकार के पीडब्ल्यूडी मंत्री नीरज सिंह बबलू आज आरा के सर्किट हाउस पहुंचे। जहां पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए लॉरेंस बिश्नोई और पप्पू यादव प्रकरण पर बोले कि पप्पू यादव सिर्फ नौटंकी करने वाले नेता है। लाइमलाइट में रहने के लिए कुछ ना कुछ उनको चाहिए और एक बार फिर से उनकी ओछी हरकत जनता के सामने आ चुकी है।