लोहरदगा: एकागुड़ी में आपसी विवाद में महिला ने खाई जहर, सदर अस्पताल में किया जा रहा है इलाज
महिला के पति ने महिला को सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। पति द्वारा बताया गया कि पत्नी द्वारा कुछ वर्ष पहले कुआं में आत्महत्या करने की प्रयास की थी।जानकरी अनुसार सेन्हा थाना क्षेत्र के एकागुड़ी निवासी हंसराज उरांव की पत्नी ने घरेलू विवाद में जहरीला पदार्थ खा की जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी। जब महिला का पुत्र स्कूल से घर लौटा तो देखा की मां अपने रूम में तड़प रही है तब इसकी सूचना अपने पिता को दिया।