फुनगा चौकी अंतर्गत ग्राम गोडारू एवं बरगमा में बसंत पंचमी के अवसर पर पारंपरिक मेले का आयोजन किया गया। मेले में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया और पर्व को उत्साहपूर्वक मनाया। बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों की अच्छी-खासी भीड़ मेले में देखने को मिली। मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर फुनगा चौकी पुलिस पूरी तरह सतर्क रही।