बिलासपुर सदर: डीसी 11 ने अल्ट्राटेक 11 को हराकर फाइनल में प्रवेश किया, लुहनू मैदान में खेला गया इंटर डिपार्टमेंटल क्रिकेट मैच
ऐतिहासिक लुहणू क्रिकेट मैदान में खेले जा रहे इंटर डिपार्टमेंटल क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतर्गत डीसी-11 ने फाईनल में प्रवेश कर लिया है। सेमीफाईनल मुकाबले में डीसी-11 की टीम ने अल्ट्राटैक-11 की टीम को 45 रनों से हराकर जीत दर्ज की। वहीं, अब प्रतियोगिता का दूसरा सेमीफाईनल मैच सोमवार को व्यापार मंडल बिलासपुर और एसपी-11 के बीच खेला जाएगा। विजेता रहने वाली टीम फाईनल में डीसी-11 के साथ भिड़ेगी।