अनूपगढ़: अनूपगढ़ के जिला कलेक्ट्रेट में नार्को कोर्डिनेशन सेंटर की जिला स्तरीय बैठक का हुआ आयोजन
जिला कलेक्ट्रेट में आज नार्को कोर्डिनेशन सेंटर की जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में जिला स्तरीय कमेटी के सदस्यों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता जिला कलेक्टर अवधेश मीणा के द्वारा की गई। बैठक में अनूपगढ़ जिले में नशा मुक्ति केंद्र खुलवाने,पाकिस्तान से हो रही मादक पदार्थों की तस्करी, मेडिकल स्टोर पर बिकने वाले नसे सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई।