धनौरा: गजरौला हाईवे पर चाय की दुकान में भयंकर आग लगी, धमाके के साथ सिलेंडर फटा, दुकानदार ने कूदकर बचाई जान
‘चाय की टपरी’ दुकान में लगी आग, लाखों की क्षति गजरौला। हाईवे किनारे स्थित बड़े रेस्टोरेंट के पास स्थित ‘चाय की टपरी’ दुकान मे लगी भीषण आग। रेगुलेटर में आग लगने के बाद गैस सिलेंडर जोरदार धमाके के साथ फट गया, जिसकी आवाज दूर दूर तक सुनाई दी। दुकानदार ने किसी तरह से बाहर निकलकर खुद को आग से बचाया। आग की लपटें पास की दूसरी दुकान तक भी पहुंच गईं थीं।