जोधपुर: कुड़ी भगतासनी पुलिस के विरोध में लोगों ने रास्ता किया जाम, सेक्टर 8 के चौराहे पर धरने पर बैठे
कुड़ी भगतासनी पुलिस के विरोध में शनिवार देर रात लोगों ने रास्ता जाम कर दिया, पुलिस की ओर से रात के समय में सेक्टर 8 के रास्ते पर वाहनों के चालान बनाए जा रहे थे इसको लेकर लोगों ने स्थानीय सरपंच से शिकायत कर दी सरपंच के मौके पर पहुंचने के बाद लोगों का आक्रोश बढ़ गया और सरपंच के साथ ही काफी संख्या में लोग धरने पर बैठ गए। पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।