रावतसर में मंगलवार को होली पर्व रंगों के उल्लास आपसी भाईचारे सुरक्षा में पारंपरिक हर्षोल्लाह से मनाया गया युवाओं व बच्चों की टोलियां गुलाल उड़ाते एक दूसरे को रंग लगाकर होली हर्षोल्लास से मनाते देखे गए संजय कॉलोनी स्थित धमाल कार्यक्रम स्थल पर युवाओं ने पारंपरिक गानों की तर्ज पर झूम कर नाचते गाते रंग लगाकर एक दूसरे को होली पर्व की शुभकामनाएं व बधाईयां दी।