धौरहरा: गुजरिया गांव में सड़क पार कर रहे युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
आज शनिवार को दोपहर करीब 3:00 लखीमपुर खीरी के पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के भाई राजेश ने जानकारी देते हुए बताया है,उनका भाई राजकुमार पुत्र सुंदरलाल निवासी गांव गुजरिया कोतवाली क्षेत्र धौरहरा का निवासी था। जो बीते दिवस गोंडा से काम करके घर वापस आ रहा था। जहां बेलवा गांव के पास सड़क पार करते समय किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।