झांसी: शेरवुड स्कूल के पास दुर्गा पंडाल के दानपात्र से युवक ने चुराए 10 हजार रुपए, पकड़ने पर बोला- शौक पूरे करने के लिए की चोरी
Jhansi, Jhansi | Sep 25, 2025 प्रेमनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत शेरवुड स्कूल के पास एक युवक ने दुर्गा पंडाल में घुसकर दानपात्र से 10 हजारों रुपए चोरी कर लिए। सुबह आयोजन समिति के सदस्यों ने दानपात्र टूटा देखा तो आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले। जिसमें चोरी कर रहा युवक पहचान लिया गया। इसके बाद उसे पकड़ लिया पकड़ा हुआ युवक बोला, दोस्तो के साथ घूमने और शौक पूरे करने के लिए चोरी की थी।