कानपुर: हनुमंत विहार में पिता ने ही की थी पुत्र की हत्या,डीसीपी दक्षिण ने प्रेसवार्ता कर दी अहम जानकारी
हनुमंत विहार थाना क्षेत्र में घर में मिले शव की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है ।डीसीपी दक्षिण रविंद्र कुमार ने जानकारी दी कि पिता ने ही प्रॉपर्टी के विवाद में और पिता को यह शक था कि उसकी पत्नी की मृत्यु में उसकी बहू ने जादू टोना करके कुछ कराया है, इसी के चलते आरोपी पिता ने पुत्र की सोते समय हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।