बदायूं: मुगर्रा गांव में खेत पर पानी भरे गड्ढे में किसान का शव पड़ा मिला, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया
Budaun, Budaun | Jun 24, 2024 बदायूं के थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के मुगर्रा गांव के रहने वाले 45 वर्षीय किसान जगन्नाथ सिंह पुत्र आशाराम ट्यूबवेल पर रखवाली करते थे। जगन्नाथ सिंह का खेत के पास पानी भरे गड्ढे में उल्टे मुंह शव पड़ा हुआ था। परिजनों का कहना है कि गांव के ही दो लोगों से चकरोड़ पर पौधे लगाने को लेकर 18 जून को मारपीट हुई थी। जिसके चलते उनकी गांव के ही लोगों ने हत्या की है।