मुज़फ्फरनगर: एप्पल, आईफोन चोर गिरफ्तार, 30 लाख के 29 मोबाइल बरामद, नेपाल-बांग्लादेश तक बेचते थे फोन, BJP नेता से छीना था फोन
मुज़फ्फरनगर की नई मंडी कोतवाली पुलिस ने मोबाइल चोरी और छिनैती करने वाले अंतरजिला गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने फराज उर्फ कांचा और सुहैल को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 29 महंगे मोबाइल,ज्यादातर आईफोन,बरामद किए जिनकी कीमत लगभग 30 लाख रुपये है।आरोपी चोरी किए मोबाइल नेपाल और बांग्लादेश तक बेचते थे।भाजपा नेता सचिन संघल का मोबाइल छीनने में भी यही गिरोह शामिल है