गढ़वा: महाशिवरात्रि के अवसर पर गढ़वा जिला मुख्यालय सहित अन्य क्षेत्रों के शिवालयों पूजा अर्चना के लगी रही शिव भक्तों की भीड़
Garhwa, Garhwa | Mar 8, 2024 महा शिवरात्रि के अवसर पर गढ़वा जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्र मे शिव भक्तो की भीड़ विभिन्न शिवालयों मे सुबह से ही उमड़ रही है। जिला मुख्यालय मे बाबा खोनहर मंदिर, शिव ढोढ़ा मंदिर मे सुबह से ही भगवान शिव पर जल अर्पण करने के लिए शिव भक्तों की भीड़ लगी हुई है। शहर के पांच सौ वर्ष पुराने प्राचीन शिव ढोढ़ा मंदिर मे बीती रात्रि से ही अखंड कीर्तन चल रहा है।