मोहन बड़ोदिया: ग्राम मंडोदा में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का हुआ शुभारंभ, निकाली गई कलश यात्रा
मोहन बड़ोदिया क्षेत्र के ग्राम मंडोदा में मंगलवार को सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। कथा के शुरुआत से पहले गांव में कलश यात्रा निकाली गई जिसमें महिलाएं सिर पर कलश धारण कर शामिल हुई। कलश यात्रा का विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं सहित ग्रामीणों द्वारा स्वागत सत्कार किया गया। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुई।