शाहजहांपुर: सदर बाजार क्षेत्र के एमन जेई जलाल नगर में घर के बाहर खड़ी बाइक की अज्ञात व्यक्ति ने की चोरी, FIR दर्ज
दरअसल थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला एमन जेई जलाल नगर में घर के बाहर खड़ी बाइक अज्ञात व्यक्ति ने चोरी कर ली। यहां के रहने वाले साजिद नाम के व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि 2 दिसंबर को उसकी बाइक घर के दरवाजे के बाहर खड़ी हुई थी। इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी बाइक चोरी कर ली। जिसके बाद काफी तलाश की लेकिन बाइक का कुछ पता नहीं चला है।