कांके: मोरहाबादी स्थित सीएम आवास में सिंहभूम लोकसभा सीट से नवनिर्वाचित सांसद जोबा मांझी ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात
Kanke, Ranchi | Jun 8, 2024 मोरहाबादी स्थित मुख्यमंत्री आवास में सिंहभूम लोकसभा सीट से नवनिर्वाचित सांसद जोबा मांझी ने सीएम से मुलाकात की। इस अवसर पर सीएम चम्पाई सोरेन ने सिंहभूम लोकसभा सीट से मिली शानदार जीत पर जोबा मांझी को बधाई और शुभकामनाएं दी। इस दौरान नवनिर्वाचित सांसद जोबा मांझी ने भी सीएम चम्पाई सोरेन के प्रति आभार व्यक्त किया।