बागपत: DM ने कलेक्ट्रेट सभागार में की कम्यूनिटी हेल्थ अफसरों के कामकाजों की समीक्षा, नोडल अधिकारी से मांगा स्पष्टीकरण
Baghpat, Bagpat | Mar 12, 2024 DM जितेंद्र प्रताप सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में कम्यूनिटी हेल्थ अफसरों के कामकाजों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने सीएचओ के पोर्टल पर सही हाज़िरी दर्ज नहीं होने पर नोडल अधिकारी डॉक्टर मकसूद अनवर से स्पष्टीकरण तलब किया। वहीं DM ने पोर्टल के जरिए कई कम्यूनिटी हेल्थ अफसरों द्वारा दवा की खरीद नहीं किए जाने पर भी नोडल अधिकारी से स्पष्टीकरण तलब किया है।