रावतभाटा: रावतभाटा में ट्रैफिक का बेकाबू हाल, ट्रोला-बस चालकों में मारपीट, जाम और हादसे से व्यवस्था पर उठे सवाल
विजय सिंह ने बुधवार शाम 7 बजे बताया कि रावतभाटा शहर में स्टेट हाईवे 9-ए पर अव्यवस्थित ट्रैफिक व्यवस्था लोगों के लिए लगातार परेशानी का कारण बनती जा रही है। बाईपास सड़क के अभाव में भारी वाहन शहर के बीच से गुजरते हैं, जिससे शाम के समय जाम और अफरा-तफरी का माहौल बन जाता है। बुधवार शाम करीब साढ़े छह बजे अधिक ट्रैफिक और सड़क पर घूमते मवेशियों के बीच एक ट्रोला और नि