बुलंदशहर नगर की राम विहार कॉलोनी में दो मकानों का ताला तोड़कर चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। बताया गया कि घटना के समय दोनों परिवार किसी शादी में गए हुए थे। घटना की जानकारी होने पर पीड़ितों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई और मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।