अनूपपुर। एकलव्य आवासीय विद्यालय परिसर में मंगलवार को नाग सांप और लिजर्ड (गोह) निकलने से कुछ समय के लिए हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर सर्प प्रहरी छोटे लाल यादव मौके पर पहुंचे और दोनों जीवों का सुरक्षित रेस्क्यू कर उन्हें जंगल में छोड़ दिया। समय रहते रेस्क्यू होने से विद्यालय परिसर में कोई अप्रिय घटना नहीं हुई।