किशनगढ़ बास के राताखुर्द स्थित स्पेक्ट्रा संस्था कार्यालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह पर मंगलवार दोपहर 3 बजे एक प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित किया गया।जस्ट राइटस फॉर चिल्ड्रन कार्यक्रम के तहत आयोजित इस समारोह में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया।आजीविका से जुड़ी गतिविधियों में सक्रीय महिलाओं को सम्मानित भी किया गया।