गोविंदपुर: बकसौती डाक बाबा के समीप ट्रक और बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल, परिजनों ने किया सड़क जाम
गोविंदपुर प्रखंड के थाली थाना क्षेत्र अंतर्गत बकसौती डाक बाबा स्थान के समीप गुरुवार को ट्रक और बाइक की आमने सामने टक्कर मे बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हैं, जिसका इलाज जारी है, घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों और परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर विरोध किया मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगो को शांत कराया और जाम घटवाया